मेजा में दिव्यांग छात्रों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

मेजा में दिव्यांग छात्रों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर आज दिनांक 27.11. 2026 को अपराह्न 12.00 बजे प्रधानाचार्य समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय गेदुराही प्रयागराज द्वारा स्वीप कार्यकम के अन्तर्गत समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय प्रयागराज से भारी संख्या में उपस्थित विद्यालय के दिव्यांगजन एवं सामान्य छात्र/छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार द्वारा रैली में भाग लेने वाले दिव्यांगजन एवं सामान्य छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आप सब जनपद के दिव्यांगजनों के साथ-साथ अन्य सामान्य नागरिकों को भी इस प्रकार प्रेरित करे कि जो 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हो वह अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित अवश्य करायें। इसके साथ ही वह मतदान के दिन अपने बूथ पर पहुँच कर आदर्श मतदान भी करें। प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार द्वारा जागरूकता रैली/कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी उत्साही दिव्यांगजनों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। दिव्यांगजन एवं सामान्य छात्र/छात्राओं ने रैली के दौरान संकल्प हमारा न टूटे,” कोई मतदाता न छूटे” “18 के होते ही जिम्मेदारी निभााये, अपना वोटर आई०डी० बनवाये” मेरा मत बिकाऊ नहीं है ‘मेरा मत मेरा भविष्य” आदि स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, कु० अनिता सरन, प्रवक्ता एवं समस्त कार्मिक तथा अधिक संख्या में ग्रामवासी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *