थाना मांडा अंतर्गत सराय खुर्द में अपहृत किया गया बालक सकुशल बरामद

थाना मांडा अंतर्गत सराय खुर्द में अपहृत किया गया बालक सकुशल बरामद

मेजा ,प्रयागराज ।  पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार एवम अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज कानून व्यवस्था डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देशन में एवम पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव के कुशल निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त मेजा यस पी उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा अनिल कुमार वर्मा की पुलिस टीम एवम यस ओ जी प्रभारी यमुनानगर नवीन कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालक सकुशल बरामद।
दिनांक 07.03.2026 को थाना माण्डा क्षेत्रान्तर्गत एक बालक के अपहृत होने की घटना पर परिवारीजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना माण्डा में मु0अ0सं0- 47/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसमें अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी हेतु थाना माण्डा, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। आज दिनांक 08.03.2026 को अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *