रोजगार मेले में 241 महिला अभ्यर्थियों का हुआ चयन

रोजगार मेले में 241 महिला अभ्यर्थियों का हुआ चयन

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला अभ्यर्थियों हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आज दिनांक 8. 3.2026 को प्रातः 10:00 बजे से बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है इस मेले में निजी क्षेत्र की 18 कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से कुल 241 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 2128 महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया तथा उनके द्वारा सफल व्यक्तियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सदैव सकारात्मक रहते हुए परिश्रम पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक सेवायोजन  रवि शेखर सहायक निदेशक सेवा,  राजीव कुमार यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी  चंद्रकांत सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *