मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के ग्रीष्मकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के ग्रीष्मकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा । मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के ग्रीष्मकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  जी श्रीनिवास राव एवं श्रीमती कविता राव, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज थे और उन्होने इस मौके पर सभी को शुभकामनायें दी और बालिकाओं को पढ़ने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। ​इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  ने कार्यक्रम की दूरदर्शिता को रेखांकित करते हुए बेटियों को सीधे संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा:
​”इस 4-सप्ताह की कार्यशाला के माध्यम से हमारा उद्देश्य ग्रामीण परिवेश की इन होनहार बेटियों के आत्मविश्वास को जगाना है। मेरी प्यारी बेटियों से मेरा यही कहना है कि आपके सपनों की कोई सीमा नहीं है; आप बिना किसी डर के यहाँ खुलकर सीखें और खुद पर भरोसा रखें। यहाँ से मिलने वाला ज्ञान और कौशल आपको आत्मनिर्भर बनाएगा, जिससे आप समाज में प्रगति और सकारात्मक बदलाव की एक नई मिसाल बनेंगी।” ​कार्यक्रम के दौरान पूर्व के बैच की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए कि किस प्रकार इस मिशन ने उनके जीवन और दृष्टिकोण को बदला।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि श्री एस. एन. पाणिग्रही, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं रीजनल हेड ऑफ एचआर (नॉर्दर्न एंड सदर्न रीजन) ने भी बालिकाओं को संबोधित किया और सभी बालिकाओं का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मानव संसाधन विभागाध्यक्ष श्री विवेक चंद्रा द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी बालिकाओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री अजय सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।

इस एक माह की कार्यशाला का लक्ष्य बालिकाओं के रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को उभार कर आत्मविश्वास बढ़ाना एवं सामाजिक समानता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। मेजा ऊर्जा निगम ने 2019 में बालिका सशक्तिकरण अभियान शुरू किया जो भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल से प्रेरित है। इस मिशन का उद्देश्य बालिकायों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मरक्षा , फ़िटनेस, खेल और योग के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

मेजा ऊर्जा निगम में बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत इस वर्ष परियोजना प्रभावित ग्रामों के 60 बालिकाओं को ग्रीष्मकालीन आवासीय कार्यशाला के अंतर्गत 1 महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत चार लड़कियों का चयन किया जाता है और उन्हे मेजा ऊर्जा निगम के स्कूल में बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतरीन शिक्षा मुफ्त में दी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान  नरेंद्र नाथ सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  अशोक कुमार सामल, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस),  शरद सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ), यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि और साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी, अपराजिता महिला समाज की पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, 60 बालिकाएँ और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *