धनतेरस पर मेजा क्षेत्र के सोनार का तारा बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। धनतेरस के पावन पर्व पर मेजा क्षेत्र स्थित सोनार का तारा बाजार में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने परंपरा के अनुसार बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित विभिन्न वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।
धनतेरस को लेकर दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, त्योहार के दौरान बाजारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
जेवनिया चौकी इंचार्ज अम्ब्रेश मिश्रा व रामनगर चौकी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते त्योहार के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
धनतेरस के अवसर पर बाजारों की रौनक और लोगों के उत्साह ने दीपावली पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
