हाथ से मैला उठाने वाले कार्मिकों के नियोजन, प्रतिषेध एवं पुर्नवास सम्बंधी जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

हाथ से मैला उठाने वाले कार्मिकों के नियोजन, प्रतिषेध एवं पुर्नवास सम्बंधी जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

बैठक में समिति के द्वारा सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने बुधवार को एनआईसी कक्ष में मा0 विधायक सोरांव श्रीमती गीता पासी, माननीय विधायक कोरांव  राजमणि कोल के प्रतिनिधि, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति के प्रतिनिधि तथा अधिशासी अधिकारियों के साथ हाथ से मैला उठाने वाले कार्मिकों के नियोजन, प्रतिषेध एवं पुर्नवास सम्बंधी जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में घर के सेफ्टी टैंक की सफाई का कार्य नगर निगम के प्रशिक्षित लोगो से ही कराये जाने के लिए कहा गया। बैठक में बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति अपने घर की सेफ्टी टैंक को बिना प्रशिक्षित लोगो से सफाई कराता है और किसी भी प्रकार घटना घटती है, तो सम्बंधित के विरूद्ध 30 लाख रूपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने इसके बारे में आमजन के मध्य व्यापार प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिए है।

बैठक में हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का पुर्नवास अधिनियम, 2013 एवं नमस्ते योजना, मैनुअल सीवर सफाई को मशीनीकृत संचालन से बदले जाने एवं अनौपचारिक सफाई कर्मचारी को सीवर सैप्टिक टैंक साफ करने अनुमति न दिये जाने के बारे में प्रचार-प्रसार कराये जाने, मैनुअल स्कैवेजर्स को सुरक्षा अन्तर्गत व्यवसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण और आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के प्रावधानों के तहत स्वास्थ्य बीमा से जोड़े जाने तथा आमजनमानस को सेप्टिक टैंक की सफाई कराये जाने के दृष्टिगत जागरूक किए जाने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *