जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को संगम सभागार में भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ की शपथ दिलायी।

*‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।’’*
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *