इनफिनिटी इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने अर्धवार्षिक परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

इनफिनिटी इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने अर्धवार्षिक परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा। मेजा क्षेत्र कोहडार स्थिति इनफिनिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी:
– नर्सरी: अन्वी सिंह, शिवांश सिंह
– एलकेजी: हिमांशु निषाद, अनय केशरवानी
– यूकेजी: अन्वी सिंह, त्रिशा
– कक्षा 1: प्रतीक यादव
– कक्षा 2: अस्वी शुक्ला
– कक्षा 3: प्रांशी
– कक्षा 4: आयुष केशरवानी
– कक्षा 5: विनायक द्विवेदी
– कक्षा 6: दिव्यांश द्विवेदी
– कक्षा 7: प्रणव
– कक्षा 8: अनु ठाकुर

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी:

– नर्सरी: सौभाग्य गुप्ता, प्रिंशी केशरवानी
– एलकेजी: आकृति सिंह
– यूकेजी: अंकित तिवारी, शिवा गुप्ता
– कक्षा 1: उत्कर्ष सिंह
– कक्षा 2: निहाल तिवारी
– कक्षा 3: आर्या
– कक्षा 4: अंश, के. प्रीतम, खुशी मौर्या
– कक्षा 5: अरविंद पाल
– कक्षा 6: अतुल्य शुक्ला
– कक्षा 7: दीपाली शुक्ला
– कक्षा 8: वैभव प्रताप
विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय परिवार ने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि परीक्षा में मिली यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें और जीवन में नई-नई उपलब्धियां हासिल करें।
हमें अपने सभी होनहार विद्यार्थियों पर गर्व है। सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई!
इनफिनिटी इंटरनेशनल स्कूल परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *