माननीय प्रधानमंत्री जी के पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
जनपद प्रयागराज के लगभग 5,96,000 किसानों को भी हस्तांतरित हुई किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
जिलाधिकारी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसानों को किसान सम्मान निधि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत बनासकांठा, गुजरात से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। मा0 प्रधानमंत्री के उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन के गंगा सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह उपस्थित रहे। उप निदेशक कृषि ने बताया कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा जनपद प्रयागराज के लगभग 5,96,000 किसानों को भी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरित की गई। किसान सम्मान निधि के द्वारा किसान अपने खेती से जुड़े बीज खाद एवं अन्य प्रकार के निवेशों का इंतजाम समय से कर पाते है। इससे न केवल किसान को अपने फसल उत्पादन बल्कि अपनी आय की वृद्धि करने में भी किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा शंभू नाथ, नौनिहाल सिंह, मनोज कुमार मालवी, राम भजन, अयोध्या प्रसाद, कल्याण सिंह, पंकज सिंह, बलवंत सिंह, मलखान सिंह एवं अशर्फी लाल को किसान सम्मान निधि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर उप कृषि निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र नैनी के वैज्ञानिक डॉ॰ मुकेश पी मसीह, डॉ॰ एस. पी सिंह, डॉ डी एस चौहान एवं अन्य अधिकारी/वैज्ञानिक, बड़ी संख्या में कृषक उपस्थिति रहे।
