किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गयी

किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गयी

आदर्श सहारा टाइम्स

अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ०प्र० लखनऊ एवं श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त अपराध (नोडल अधिकारी एसजेपीयू) के कुशल पर्यवेक्षण में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधि० 2015 के अन्तर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गयी। उक्त कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए श्रीमान् पुलिस उपायुक्त अपराध, प्रभारी एस० जे०पी०यू० योगेन्द्र कुमार पटेल एवं ए०एच०टी० थाना म०उ०नि० ईशा विमल द्वारा बैठक में उपस्थित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित करते मानव तस्करी विरोधी जागरुकता, बालश्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। बैठक में उपस्थित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बच्चों के मामलों में सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करने हेतु बताया गया, बैठक में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधि० 2015/आदर्श नियम 2016 के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। डॉ० विनय प्रकाश यादव, ज्योति सिंह प्रगति एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा पीड़ित बालक बालिका को बाल कल्याण समिति में दाखिल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराये जाने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। श्रीमान् पुलिस उपायुक्त, अपराध द्वारा उपस्थित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बालश्रम से पीड़ित बच्चों को रेस्क्यू कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु विस्तार पूर्वक बताते हुए कार्यशाला का समापन किया गया। उपरोक्त कार्यशाला /समीक्षा बैठक में बाल कल्याण समिति, कार्यालय जिला परिवीक्षा अधिकारी, चाइल्ड लाइन, श्रम विभाग, पी०आर०आर०एस० एन०जी०ओ०, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की तरफ से डॉ शैलेश कुमार मौर्या, एसजेपीयू, ए०एच०टी० के अधि०/कर्मचारीगण एवं कमिश्नरेट प्रयागराज जी०आर०पी० आर०पी०एफ० के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *