कबड्डी प्रतियोगिता का दिनेश चौधरी ने किया उद्घाटन
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव। कोरांव विधानसभा क्षेत्र के अमिलिया पाल में कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा प्रत्याशी दिनेश चौधरी पहुंच कर फीता काट कर कबड्डी का शुभारंभ किया गया ….
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) विधानसभा कोरांव के प्रत्याशी दिनेश चौधरी ने कहा कि कोरांव विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के अंदर खेलने का हुनर है किसी भी खेल में कोरांव के मिट्टी का नाम रोशन करने की अपार छमता है ।अगर हमे कोरांव का नेतृत्व करने का मौका मिला तो प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को निराश नही होना पड़ेगा प्रत्येक खेल से संबंधित कबड्डी टूर्नामेंट के एक फील्ड बनाया जाएगा और वहीं क्रिकेट स्टेडियम, बालीबाल, आदि व्यवस्थित किया जाएगा
जिससे प्रदेश और देश में कोरांव के प्रतिभावान युवाओं प्रतिभा देश का नेतृत्व कर सकेगा और कोरांव की मिट्टी की खुशबू राष्ट्रीय स्तर महका करेगी।
कबड्डी प्रतियोगिता कमेटी के आयोजक भाई डा कमलेश गौतम, भाई विमलेश कोल, गुलफान खाने,भाई बृजेश कोल आदि भाईयो शानदार प्रतियोगिता कराने के लिए सभी का धन्यवाद् किया।
