उत्तम शुगर मिल बरकतपुर का हुआ शुभारंभ

उत्तम शुगर मिल बरकतपुर का हुआ शुभारंभ

 

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद । बरकातपुर चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारम्भ रविवार को पं० राजेन्द्र प्रसाद द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन हवन कर सम्पन्न कराया गया इसके साथ गन्ना लेकर आने वाले प्रथम बैलगाडी के किसान सत्यपाल पुत्र शंकर ग्राम सबलपुर बीतरा व प्रथम गन्ना ट्राली लेकर आने वाले किसान कुलवीर सिंह ग्राम चमरौला तिलक लगाकर शॉल ओढाकर एवंम् मिठाई देकर सम्मानित किया गया। वही इसके बाद मंत्रोपचार कर केन केरियर में गन्ना डालकर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मिल के बिजनेस डायरेक्टर जय अक्लखा के , इकाई के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह राठौर,आसवनी के उपाध्यक्ष जे०पी०त्रिपाठी, नजीबाबाद सीओ सुनिल कुमार सिंह, एसडीएम नजीबाबाद, मुख्य महाप्रबन्धक अभियन्ता अतेंद्र कुमार शर्मा,गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर, उपमहाप्रबन्धक उत्पादन अतुल चौहान, महाप्रबंधक विद्युत अनिल शर्मा ,वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक रावेन्द्र पाल मलिक , सहायक महाप्रबंधक एच. आर अर्जुन कौशिक,महाप्रबन्धक लेखा अखिलेश गुप्ता,गन्ना, प्रबंधक अजय कुमार पवार प्रबन्धक गन्ना नीरज कुमार कुलदीप सिंह उपमहाप्रबंधक ,सहित चीनी मिल के समस्त अधिकारी व कर्मचारी एवं अतिथि चैयरमेन ब्रज कुमार, जितेन्द्र सिंह चैयरमेन, सुधीर परासर, ब्रजवीर सिंह चन्दौक, नीटू , कुलवीर सिंह मायापुरी, संदीप सिंह,कुलवीर सिंह ग्राम तिसौतरा, महिपाल , मुकेश कुमार ग्राम भोजपुर, दुष्यन्त राठी, विजय सिंह मायापुर,सतपाल सिंह, यशपाल सिंह ग्राम पुण्डरी, राजेन्द्र सिंह ग्राम जाफरपुर चौधरी राजवीर सिंह कबूलपुर कुलदीप त्यागी रामनगर सुभाष त्यागी सिकरौदा नोहबाहर सिंह त्यागी रामनगर सहित अन्य कई गणमान्य किसान उपस्थिति रहे।
वही इस अवसर पर चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह द्वारा किसानों को बताया गया कि प्रबन्धन गन्ना मूल्य भुगतान के प्रति गम्भीर है व चालू पेराई सत्र में क्रय किये
जाने वाले गन्ने का भुगतान ससमय करने हेतु पूर्णतः प्रयासरत रहेगा। वही इस अवसर पर गन्ना
लेकर आये सभी उपस्थिति किसान को धन्यवाद किया तथा उन्होने उपस्थित किसनों से अनुरोध
किया गया कि वह अपनी चीनी मिल को ताजा, साफ-सुथरा, जड, पत्ती व अगोला रहित
गन्ने की ही आपूर्ति करें।
पेराई सत्र के शुभारम्भ के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *