उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो एवं फेंसिंग) (महिला/पुरूष)प्रतियोगिता-2026, दिनांक 16.06.2026 से 19.06.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स ,कमिश्नरेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है।
आदर्श सहारा टाइम्स
उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो एवं फेंसिंग) (महिला/पुरूष)प्रतियोगिता-2026, दिनांक 16.06.2026 से 19.06.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स ,कमिश्नरेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है। जिसमे 11 जोन की टीमों (आगरा जोन,बरेली जोन,गोरखपुर जोन,कानपुर जोन,लखनऊ जोन, मेरठ जोन, पीएसी मध्य जोन, पीएसी पूर्वी जोन,पीएसी पश्चिमी जोन, वाराणसी जोन व प्रयागराज जोन) की कुल-950 खिलाडी (महिला/पुरूष) प्रतिभाग कर रहे है ।
आज दिनांक 16.06.2026 को प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज राजेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस) द्वारा कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट प्रयागराज पंकज ,सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज सर्वेश कुमार मिश्रा (आईपीएस), , पुलिस उपायुक्त लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज नीरज कुमार पाण्डेय,पुलिस उपायुक्त अपराध/साइबर सागर जैन, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स विमल किशोर मिश्रा,प्रतिसार निरीक्षक,लाइन्स प्रथम विनोद कुमार सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय प्रवीण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग के लीग मुकाबला का परिणाम इस प्रकार रहा – कानपुर जोन बनाम बरेली जोन के बीच खेला गया जिसमें कानपुर जोन 21 अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में विजेता रही एवं बरेली जोन 09 अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में उपविजेता रही तथा कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग के लीग मैंच वाराणसी जोन बनाम बरेली जोन के बीच खेला गया जिसमे वाराणसी जोन 21 अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में विजेता रही तथा बरेली जोन 06 अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में उपविजेता रही ।
