कांग्रेस नेता अमित त्रिपाठी के जन्मदिन पर 9 युवाओं ने किया रक्तदान
आदर्श सहारा टाइम्स
इटावा। जिला महासचिव, कांग्रेस, अमित त्रिपाठी अम्बुज के जन्मदिन के अवसर पर आज जिला अस्पताल, इटावा के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 9 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर उनकी बेटी अदिति त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर अमित त्रिपाठी अम्बुज ने कहा आज मेरे जन्मदिन पर मेरी टीम ने जो कर दिखाया है, उससे मैं अभिभूत हूँ। सबसे पहले मैं जिला अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू द्विवेदी जी और उनकी पूरी स्टाफ टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरी 9 वर्षीय बेटी अदिति त्रिपाठी की मौजूदगी ने आज के दिन को मेरे लिए और भी खास बना दिया। मैं अपने सभी रक्तवीर साथियों अंजली राजपूत, सावंत सोनी, अमित उपाध्याय, भोले यादव, अविरल प्रताप सिंह, नीतीश तिवारी, प्रशान्त त्रिपाठी और अमित तिवारी का भी दिल से धन्यवाद करता हूँ।”
इस अवसर पर मौजूद रहे वरिष्ठ नेता श्री वाचस्पति द्विवेदी जी ने कहा – “अमित त्रिपाठी अम्बुज ने आज युवाओं के सामने सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। जन्मदिन पर केक काटने की जगह रक्तदान करना ही कांग्रेस की सच्ची विचारधारा है। डॉ. नीतू द्विवेदी जी और उनकी टीम का कार्य तथा इन सभी 9 रक्तवीरों का जज्बा पूरे इटावा के लिए गर्व की बात है। छोटी बिटिया अदिति की मौजूदगी इस संस्कारवान परिवार की पहचान है।”
सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वाले 9 रक्तवीर:
अमित त्रिपाठी अम्बुज, अंजली राजपूत, सावंत सोनी, अमित उपाध्याय, भोले यादव, अविरल प्रताप सिंह, नीतीश तिवारी, प्रशान्त त्रिपाठी, अमित तिवारी।
