माता शैलपुत्री के आगमन पर ग्रामीणों में दिखा भक्ति का माहौल, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु

माता शैलपुत्री के आगमन पर ग्रामीणों में दिखा भक्ति का माहौल, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मेजा विधानसभा क्षेत्र के उरुवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सोरांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर माता रानी के आगमन से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। महारानी श्री श्री नव दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां शैलपुत्री के आगमन पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान डीजे की धुन और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों में माता रानी के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। माता रानी के आगमन पर रेलवे स्टेशन की नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-झूमते हुए माता रानी का स्वागत करते नजर आए। चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मां शैलपुत्री के जयकारों से क्षेत्र में धार्मिक उल्लास छाया रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य सुशील दुबे (राजू दुबे), ज्ञान चंद केशरी, दिनेश जायसवाल, घनश्याम प्रजापति, विकास जायसवाल, शिवेश दुबे, शिवआशीष दुबे (अंशू), अनन्त जायसवाल, अमित जायसवाल, शिवा केशरी, महाजन चौरसिया, अंशू आदिवासी, सुनील यादव, संदीप केशरी, बाबा आदिवासी, अनमोल आदिवासी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। नवरात्र के पहले दिन माता रानी के आगमन के साथ ही सोरांव गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति की लहर देखने को मिली। ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *