मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन’ को महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का नाम देने की उठी पुरजोर मांग, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया बड़ा बयान

मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन’ को महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का नाम देने की उठी पुरजोर मांग, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया बड़ा बयान

आदर्श सहारा टाइम्स

​मुंबई ।
​मुंबई के ऐतिहासिक और प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक ‘मुंबई सेंट्रल रेलवे टर्मिनल’ का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन को महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का नाम दिया जाए। उनकी इस मांग ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
​सीएसएमटी (CSMT) की तर्ज पर नामांतरण का तर्क
अपनी इस मांग के पीछे का तर्क स्पष्ट करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि मुंबई में मध्य और पश्चिम रेलवे के दो मुख्य रेलवे टर्मिनल हैं। इनमें से मध्य रेलवे के मुख्य टर्मिनल (पूर्व में वी.टी.) का नाम बदलकर पहले ही ‘छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल’ (CSMT) किया जा चुका है। हालांकि, पश्चिम रेलवे के मुख्य और बड़े टर्मिनल ‘मुंबई सेंट्रल’ का नाम अभी तक नहीं बदला गया है, जबकि आंबेडकर अनुयायी पिछले कई वर्षों से इसकी मांग कर रहे हैं।
​चैत्यभूमि आने वाले लाखों अनुयायियों की भावनाओं का हवाला
केंद्रीय मंत्री आठवले ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि देश भर से आने वाले लाखों भीम अनुयायी पश्चिम रेलवे की ट्रेनों से सफर कर इसी मुंबई सेंट्रल टर्मिनल पर उतरते हैं और यहीं से दादर स्थित चैत्यभूमि जाकर बाबासाहेब को अभिवादन करते हैं।
​’छोटे स्टेशन के बजाय बड़े टर्मिनल को मिले बाबासाहेब का नाम’
आठवले ने साफ शब्दों में कहा कि किसी छोटे रेलवे स्टेशन को नाम देने के बजाय मुंबई के इस प्रमुख और बड़े रेलवे टर्मिनल को महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का नाम दिया जाना चाहिए।
​
​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *