57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए जीएसटी सुधारों एवं सरलीकरण पर लिए गए निर्णयों पर जागरूकता हेतु विस्तृत परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम “सहजकर संवाद” का आयोजन
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय इलाहाबाद द्वारा सिविल लाइन्स स्थित जीएसटी भवन के महाकुम्भ सभागार में 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए जीएसटी सुधारों एवं सरलीकरण पर लिए गए निर्णयों पर जागरूकता हेतु विस्तृत परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम “सहजकर संवाद” का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कर सलाहकार एवं चार्टेड अकाउंटेंट डॉ पवन जायसवाल द्वारा जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में लिए गए जीएसटी सुधारों एवं सरलीकरण यथा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सुधारकर केवल तीन कार्य दिवसों के अन्दर जी एस टी रजिस्ट्रेशन ग्रांट करना, लेट फीस कम किये जाने, रिफंड की प्रक्रिया को आसान बनाना एवं 10 दिनों के भीतर रिफंड देने, 10,000 रुपये से कम की कर राशि के लिये कोई GST नोटिस जारी नहीं किये जाने के प्रस्ताव एवं इस सीमा से कम राशि वाले मौजूदा लंबित नोटिस वापस लिए जाने के निर्णय के बारे में जानकारी दी | आगे श्री जायसवाल द्वारा वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही हेतु यह बताया की जीएसटी परिषद द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय में वस्तुओं का निरीक्षण, निरुद्धीकरण या ज़ब्ती केवल आपूर्तिकर्त्ता या गंतव्य राज्य के अधिकारियों द्वारा ही की जा सकेगी। अवरोधन के लिये विशिष्ट खुफिया जानकारी और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी से अप्रूवल आवश्यक होगा। उन्होंने आगे यह भी बताया की कर व्यवस्था को सरल बनाने हेतु जीएसटी परिषद द्वारा GST के अंतर्गत गिरफ्तारी के प्रावधान को हटाने और अभियोजन की सीमा को 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने की सिफारिश की, इस नए प्रावधान से व्यापार जगत से गिरफ़्तारी का डर नहीं रहेगा और वे निडर होकर व्यापार कर सकेंगे |
उक्त कार्यक्रम में रंजीत कुमार, आयुक्त, सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय इलाहाबाद द्वारा व्यापारी वर्ग द्वारा जीएसटी से सम्बंधित आ रही समस्याओं के हर संभव समाधान किये जाने का आश्वाशन दिया| इस बैठक में कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार गोएल ने भी प्रतिभाग किया और अपने विचार साझा किये। राहुल टी परमार, संयुक्त आयुक्त ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले हितधारको को धन्यवाद ज्ञापित किया | उक्त बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स कंसलटेंट, अधिवक्ता गण शामिल हुए| कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों में प्रमुख रूप से शिव अभिलाष मिश्र, अधिवक्ता, प्यारे लाल गुप्ता, अधिवक्ता, सौरव अग्रवाल, सीए, रत्नेश केसरवानी, सीए, अमित तिवारी, सीए, कमलेश शर्मा, प्रो. अन्नू इंटरप्राइजेज, मैकूलाल प्रो महाशिल्पी एसोसिएट्स, हेमनाथ झा, सहायक आयुक्त, शैलेन्द्र मोहन भटनागर, सहायक आयुक्त, वी एस यादव, अधीक्षक, अनुज मिश्र, अधीक्षक, दिलीप यादव, अधीक्षक समेत बड़ी संख्या में हितधारकों ने उक्त बैठक में हिस्सा लिया ।
