थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान घर की जमीन से 03 ड्रमों में छुपाकर रखे गए रुपये बरामद

थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान घर की जमीन से 03 ड्रमों में छुपाकर रखे गए रुपये बरामद

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में नकबजनी संबंधित अभियोगो के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव व फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरईपुर रामनगर स्थित एक मकान में चोरी का रुपया गाड़ कर रखे होने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त होने पर थाना नवाबगंज व सोरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-28.10.2026 को मुखबिर द्वारा बताए गए मकान की तलाशी व खुदाई की गई जिस दौरान विभिन्न जगहों से 03 अदद ड्रमों में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में नकदी रुपयों को सील (सर्व मोहर) कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है तथा संबंधित विभागों को सूचित कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *