आदर्श माँ दुर्गा पूजा समिति, बाबूपुर साथर,सप्तमी के पावन अवसर पर नवनिर्मित भव्य एवं स्थाई दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

आदर्श माँ दुर्गा पूजा समिति, बाबूपुर साथर,सप्तमी के पावन अवसर पर नवनिर्मित भव्य एवं स्थाई दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

 

आदर्श सहारा टाइम्स

बाबूपुर साथर में आदर्श माँ दुर्गा पूजा समिति द्वारा सप्तमी के पावन पर्व पर नवनिर्मित भव्य एवं स्थाई दुर्गा पूजा पंडाल का शिलान्यास *श्रीमती हीरावती मिश्रा पत्नी  इन्द्र देव मिश्रा* के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समिति के मुख्य पुजारी *पं. इन्द्र जीत मिश्रा* अन्य पुजारियों के साथ नित्य माता रानी का श्रृंगार, पूजा-पाठ एवं भजन सम्पन्न करा रहे हैं।

*माता का जगराता:*
प्रसिद्ध गायक कलाकार एवं माता के भक्त *अतुल पांडे* ने अपनी सम्पूर्ण म्यूजिकल टीम के साथ सम्पूर्ण रात्रि माता का जागरण सम्पन्न किया, जिसमें अति सुन्दर झांकी की प्रस्तुति की गई।

*प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति:*
थाना सरायममरेज के थाना प्रभारी  अरुण कुमार सिंह* अपने समस्त स्टाफ के साथ पूर्ण उत्साह के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में बाबूपुर साथर के समस्त ग्रामवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं माता के प्रति आस्था प्रकट की।

मिशन शक्ति फेस-06 के तहत माताओं एवं समस्त महिला वर्ग को सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

*विशाल भंडारा:*
बाबूपुर साथर के निवासी एवं रियल एस्टेट कारोबारी  राजेश मिश्रा* के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *