वी. आर. पब्लिक स्कूल रामनगर में डांडिया रास 3.0 का भव्य आयोजन, गरबा-डांडिया की धूम

वी. आर. पब्लिक स्कूल रामनगर में डांडिया रास 3.0 का भव्य आयोजन, गरबा-डांडिया की धूम

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। रामनगर स्थित वी. आर. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 17 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ‘डांडिया रास 3.0’ के तहत ‘नवरात्रि उत्सव – गरबा एवं डांडिया नाइट’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। संगीत और नृत्य के बीच पूरा विद्यालय परिसर उत्साह एवं उल्लास से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सहभागिता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों ने एक साथ गरबा एवं डांडिया नृत्य में हिस्सा लेकर सांस्कृतिक एकता और पारंपरिक लोककलाओं के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि इन्द्र देव राजू शुक्ला रहे।
विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक डॉ. राजेश्वर प्रसाद ने इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोककलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ ही अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर सर, प्रबंध निदेशक नवीन जायसवाल तथा डायरेक्टर रागिनी मैम ने कार्यक्रम में शामिल सभी अभिभावकों और बच्चों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान, आपसी सहयोग और सामुदायिक भावना को विकसित करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। अभिभावकों और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से ‘डांडिया रास 3.0’ की यह सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। जिसमें उमाशंकर तिवारी उर्फ गांधी , राजेश शुक्ला,राखी,कोमल, विष्णु राज, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *