ऊंचडीह बाजार में नवमी पर हवन-पूजन के बाद महाप्रसाद वितरण, सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

ऊंचडीह बाजार में नवमी पर हवन-पूजन के बाद महाप्रसाद वितरण, सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। उरुवा ब्लॉक अंतर्गत ऊंचडीह बाजार में शारदीय नवरात्र की नवमी पर रविवार को विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।

हवन के पश्चात नव युवक मंगल दल द्वारा आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव में भव्य भंडारा और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। राहगीरों और ग्रामवासियों सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शुभम सेठ, उपाध्यक्ष आलोक द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अजय शुक्ला, सचिव अनीश केशरी सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

सदस्यों ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और जनसेवा हमारी प्राथमिकता है। मां दुर्गा की कृपा से मेजा विधानसभा क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही हमारी कामना है। पूरा बाजार जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *