ऊंचडीह बाजार में 20 अक्टूबर होगा दशहरा मेला

ऊंचडीह बाजार में 20 अक्टूबर  होगा दशहरा मेला

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। ऊंचडीह बाजार में श्री सतेश्वर नाथ रामलीला का मंचन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। प्रतिदिन रामायण के विभिन्न प्रसंगों की लीलाओं का मंचन देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे थे

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला के समापन के अवसर पर दिनांक 20 अक्टूबर 2026, दिन सोमवार को शाम 5 बजे दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दशहरे के दिन रावण वध और भगवान राम के राजतिलक की लीला के साथ मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। कमेटी द्वारा मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों से दशहरा मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *