मां शीतला मंदिर सोनार का तारा में 20 अक्टूबर को होगा भव्य भंडारा
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के सोनार का तारा स्थित शक्तिपीठ मां शीतला मंदिर में दशहरा पर्व के बाद हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर ।
मंदिर के पंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे से पहले कीर्तन और हवन का आयोजन होगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन-पूजन के साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे।
मां शीतला मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दशहरा के बाद होने वाले इस आयोजन में हर वर्ष भक्तिभाव के साथ लोग शामिल होते हैं। मंदिर परिसर में कीर्तन, हवन और भंडारे के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनेगा।
