औता में धूमधाम से मनाया गया बुढ़वा मंगल मेला, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

औता में धूमधाम से मनाया गया बुढ़वा मंगल मेला, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित औता स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में मंगलवार को बुढ़वा मंगल का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और भगवान महावीर के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

oplus_32

मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग दर्शन की लाइन बनाई गई है। श्रद्धालु अपनी-अपनी कतार में खड़े होकर बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश कर भगवान महावीर के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
मेले की व्यवस्था को लेकर मेला प्रभारी पवन कुमार द्वारा श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि सभी लोग शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु एक-दूसरे का सहयोग करें और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन करें, ताकि मेले का आयोजन सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंदिर परिसर के आसपास मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं, जहां बच्चों के खिलौने, खान-पान की सामग्री और जरूरत के सामान की दुकानें श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों और महिलाओं में भी मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और मेला आयोजन से जुड़े लोगों द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।
इस दौरान ग्रामीणों सहित क्षेत्र के कई मानिंद लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बुढ़वा मंगल मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और देर तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *