विधि एवं फार्मेसी पाठ्यक्रम में नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी । संस्थान प्रयाग विधि महाविद्यालय में एलएल0बी0, बी0ए0 एलएल0बी0 एवं आर0 के0 कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में बी0फार्मा एवं डी0 फार्मा पाठ्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं से परिचित कराना तथा उनके नए शैक्षणिक जीवन की सुखद शुरुआत करना रहा।
समारोह में संस्थान संस्थाध्यक्ष डॉ आशुतोष त्रिपाठी, विधि प्राचार्य नागेन्द्र शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह, रजिस्टार अनुज शुक्ला एच आर ओम प्रकाश शर्मा सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सभी नव प्रवेशित छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके चुने हुए पाठ्यक्रम के प्रति समर्पण, नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
संस्थाध्यक्ष महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि और फार्मेसी दोनों ही समाज के लिए महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण क्षेत्र हैं। छात्रों को अपने ज्ञान एवं कौशल का विकास करते हुए भविष्य में एक सफल एवं जिम्मेदार पेशेवर बनने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
नव प्रवेशित छात्रों ने भी संस्थान में अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षकों एवं संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।
अंत में संस्थान की ओर से सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
