तेज रफ्तार ट्रक, महिला और दो वर्षीय मासूम को रौंदा, दोनों की मौत, मचा कोहराम

तेज रफ्तार ट्रक, महिला और दो वर्षीय मासूम को रौंदा, दोनों की मौत, मचा कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी ,प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और उसके दो वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। महूवारी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने पानी लेने जा रही महिला और उसके मासूम बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मृतकों की पहचान माया देवी पत्नी परमचंदर उर्फ बचनू और उनके दो वर्षीय पुत्र खतरू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह पानी लेने के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार मृतक परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलोही कला पोस्ट हनुमना गांव का रहने वाला है। परिवार पिछले करीब चार वर्षों से सरस्वती हाईटेक सिटी के समीप झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल ट्रक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *