नए साल पर दो सराफा दुकान का चोरों ने शटर तोड़कर किया लाखों की चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरा मे कैद
आदर्श सहारा टाइम्स
घुरपुर, प्रयागराज। नए साल पर दो सराफा दुकान का चोरों ने शटर तोड़कर किया लाखों की चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरा मे कैद
सोनी ज्वैलर्स व लकी ज्वेलर्स संरगापुर मोड़ पर दुकान है। बीती रात चोरों ने शटर काट लाखों का माल किया पार।
भूपेन्द्र सोनी पुत्र नेबू लाल निवासी चम्पतपुर ने दुकान बंद कर घर चले आये बीतीं रात चोरों ने शटर काट किया चोरी सुबह ग्रामीणों ने देखा तो दुकानदार भूपेन्द्र सोनी को सूचना दिया। लाखों का माल चोरों ने किया पार सूचना पर पीआरबी मौके पहुंच कर जांच-पड़ताल कर चली गई। सूचना पर थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन सर्राफा व्यवसाय के दुकान में चोरी होती है लेकिन खुलासा एक भी नहीं होता है जिससे सर्राफा व्यवसाय और ग्रामीणों में आक्रोश अगर समय रहते व्यापारीयों के हित के लिए घुरपुर थाने से एक भी सिपाही गस्त पर नहीं निकलते अगर गस्त पर निकलते तो ऐसी घटना नहीं घटती कई घटना घटी लेकिन खुलासा एक भी नहीं हुए ग्रामीण व व्यापारियों का कहना है इस बार भी ऐसा लग रहा है घुरपुर पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाएगी। क्योंकि थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच कर कहे कि चोरों को आप लोग पहचानिए तभी पकड़ में आएंगे जिससे ग्रामीणों में आक्रोश। ग्रामीण व दुकानदारों का कहना है कि पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाती है जिससे आए दिन चोरियां होती रहती है और पुलिस हाथ पर हाथ धर बैठी रहती है जिससे व्यापारियों में आक्रोश। व्यापारियों कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करें नहीं तो बड़ा आंदोलन करेंगे इसके जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगी।
