मांडा में 28 अक्टूबर को लगेगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, मरीजों की होगी जांच

मांडा में 28 अक्टूबर को लगेगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, मरीजों की होगी जांच

आदर्श सहारा टाइम्स

उमेश चंद सोनी

मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के नेत्र रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को मांडा क्षेत्र में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हेमपुर प्राइमरी स्कूल के पास, मांडा, मेजा, प्रयागराज में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन डी.जी.एस. बिग्रेड के सहयोग से श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड, चित्रकूट-सतना (मध्य प्रदेश) द्वारा किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक परमपूज्य श्री रणछोड़दासजी महाराज हैं।
शिविर में नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए उसी दिन चित्रकूट रेफर किया जाएगा। नेत्र परीक्षण के दौरान मरीजों को रियायती दर पर चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांग मरीजों को निःशुल्क दवा और चश्मा भी दिया जाएगा। निःशुल्क ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को एक महीने बाद फॉलोअप के दौरान निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।
ऑपरेशन के लिए आधार कार्ड जरूरी
शिविर आयोजकों ने बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए रेफर होने वाले मरीजों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा मरीज के पास परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर होना भी जरूरी है। शिविर में आने वाले लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की गई है।
शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डॉ. श्रीकांत पांडेय के मोबाइल नंबर 9479712224 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस आयोजन में मेजा विधानसभा क्षेत्र-259 के जनसेवक इन्द्रदेव शुक्ल (राजू भैया) ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण सुविधा का लाभ उठाएं तथा जरूरतमंद मरीजों को भी इसकी जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *