दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद दिवस बड़े हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया

दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद दिवस बड़े हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज के विशाल प्रांगण में वार्षिक खेलकूद दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय का मैदान खेल प्रतिभा, ऊर्जा और हाउस गौरव से सराबोर दिखाई दिया। इस आयोजन में पीजी यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के छात्रों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय बैंड की सुसंगठित धुनों के साथ मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूजा पाल विधायक, चायल के साथ विद्यालय के चेयरमैन सुशील मिश्रा, प्रबंधक डॉ. स्वतंत्रा मिश्रा, निदेशक बलराम पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रीराम पांडेय, उप-प्रधानाचार्य सृजन मिश्रा तथा अकादमिक समन्वयक अंकुर सिंह उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में खेल कप्तान आयुष सिंह एवं उप-खेल कप्तान धीरज यादव ने निष्पक्ष खेल और ईमानदारी से प्रतिस्पर्धा करने की शपथ दिलाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। ओवरऑल ट्रॉफी ब्लू हाउस ने जीती, येलो हाउस द्वितीय, रेड हाउस तृतीय तृतीय तथा ग्रीन हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें खेल के मैदान से
मिले अनुशासन, समर्पण और मूल्यों को अपने शैक्षणिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन औपचारिक रिट्रीट मार्च पास्ट तथा प्रबंधक द्वारा धन्यवाद सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *