छठ पूजा पर सिरसा घाट पर उमड़ी महिलाओं की भीड
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज।छठ पूजा पर सिरसा घाट पर उमड़ी महिलाओं की भीड
सिरसा में महापर्व छठ पूजा पारंपरिक उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेजा क्षेत्र के प्रमुख नहर घाट, जिसे स्थानीय लोग गंगा घाट मानते हैं, पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
इस वर्ष भी, छठ पूजा को लेकर मेजा क्षेत्र के महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक विरासत को पूरी श्रद्धा के साथ जीवंत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।
छठ पर्व के तीसरे दिन, संध्या अर्घ्य के अवसर पर, हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु घाटों पर एकत्रित हुए। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सूप (दौरा) और डाला में ठेकुआ, चावल के लड्डू (कसार), गन्ना, फल और विभिन्न मौसमी प्रसाद जैसी पूजा सामग्री लेकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
सिरसा घाट पर छठी मैया और सूर्यदेव के भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। देर शाम तक घाट पर भक्तों का तांता लगा रहा, जो इस महापर्व के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है। छठ पूजा पर मेजा पुलिस मुस्तैद रही।
