ग्रीष्मकालीन वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ.
मेजा के क्षेत्रीय वॉलीबाल स्टेडियम में इक्कीस दिन तक कुशल व अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा सुबह-शाम प्रशिक्षण प्रदान कर खिलाड़ियों को किया जाएगा प्रशिक्षित
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज । मेजा तहसील क्षेत्र के सोरांव पातीं गाँव के क्षेत्रीय वॉलीबाल स्टेडियम में फ्रेंड्स क्लब मेजा के सहयोग से डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए),प्रयागराज के तत्वावधान में नि:शुल्क 21 दिवसीय ” ग्रीष्मकालीन वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर ” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता उच्च न्यायालय व प्रदेश सहसंयोजक विधि एवं कानून विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश एवं प्रयागराज जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात फीता काटकर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता वरिष्ठ समाजसेवी आनंद चौबे उपस्थित रहें। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का बैच लगाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में 16 वर्ष से कम आयु के बालकों को एन.आई.एस. कोच / प्रशिक्षकों द्वारा सुबह-शाम प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि – आज के ये नन्हे-मुन्हे छोटे बच्चें कल के भविष्य है और उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बधाई देते हुए आगे कहा कि बच्चें इन कुशल प्रशिक्षकों की देख-रेख में खेल के गुण व बारीकियों को सीखकर अपने जिला व राज्य का नाम रोशन करेंगे। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने प्रशिक्षण शिविर से सम्बंधित आख्या प्रस्तुत करने के पश्चात मा.मुख्य अतिथि महोदय का बुकें एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन की ओर से प्रभाकर चौबे ने मुख्य अतिथि व अन्य आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से टी.एन.सिंह, सोरांव यूथ क्लब ग्राउंड के संस्थापक सदस्य रमेश चंद्र द्विवेदी (डीएम गुरु महात्मा जी), मुकेश शुक्ला, शिवा द्विवेदी, अंकित विश्वकर्मा, अमित शुक्ला, विवेक शुक्ला, मौसम कुशवाहा व दादा शुक्ला आदि खिलाड़ी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।।
