मेजा क्षेत्र बलूहा टोंस नदी में एक किशोर का शव मिला, मचा सनसनी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलूहा टोंस नदी में सुबह एक किशोर का शव मिलने से मचा सनसनी। सूचना पर मेजा पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी।
जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह बलुहा स्थित टोंस नदी में शौच के लिए गए लोगों ने 16 वर्षीय किशोर का शव उतराता देखा।
घटनाक्रम अनुसार मृतक किशोर की पहचान अर्जुन शुक्ला (16 वर्ष) पुत्र रामाशंकर शुक्ला निवासी चाकघाट, इलेक्ट्रानिक पोल के पास, रीवा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, किशोर का शव नदी में उतराता मिला है, जिससे आशंका है कि स्नान के दौरान डूबने से उसकी मौत हुई होगी। तेज बहाव के कारण शव मेजा टोंस नदी तक पहुंच गया। फिलहाल, पुलिस मृतक किशोर के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि किशोर के शव की पहचान उसके आधार कार्ड से की गई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटे।
