मेजा बार एसोसिएशन के श्रीकांत तिवारी अध्यक्ष व मनोज कुमार शुक्ल को मंत्री बने
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। स्थानीय तहसील परिसर स्थित मेजा बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अधिवक्ताओं के भारी उत्साह और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच संपन्न हुए इस चुनाव में अधिवक्ता श्रीकांत तिवारी को अध्यक्ष और मनोज कुमार शुक्ल को मंत्री चुना गया है।
चुनाव के बाद घोषित परिणामों में मुख्य पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है: श्रीकांत तिवारी अध्यक्ष, गोविंद प्रसाद मिश्र उपाध्यक्ष, मनोज कुमार शुक्ल मंत्री, लाल बहादुर सिंह उपमंत्री, अश्वनी कुमार जैन कोषाध्यक्ष, धर्म पाल दोहरे पुस्तकालयाध्यक्ष और कमल नारायण पाण्डेय आय-व्यय जांच अधिकारी चुने गए हैं।
इसके साथ ही, कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्यों के रूप में गुड्डू राम, प्रभंजन कुमार दोहरे, राम कृष्ण, सुरेंद्र नाथ मिश्रा और विजेंद्र कुमार पाण्डेय का चयन हुआ। वहीं, कनिष्ठ सदस्यों में अनुपम कुमार मिश्र, दीपक कुमार शुक्ल, शैलेश कुमार यादव, सुशील कुमार और विनोद कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की।
निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार पांडे की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्वाचन समिति के प्रभारी आशुतोष कुमार पांडेय (राजू), सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मिश्र (मधुप) और सचिव राकेश कुमार यादव ने पूरी प्रक्रिया का कुशल संचालन किया।
विजय घोषणा के अवसर पर शहर विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश संतोष कुमार वर्मा व के. पी. श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, के. के. त्रिपाठी, ए. के. त्रिपाठी, सी. पी. त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, गोपाल जी, राजेश विश्वकर्मा और रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित और न्यायिक गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।
