तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, 16 वर्षीय समर की मौत, दो युवक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी 

तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, 16 वर्षीय समर की मौत, दो युवक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

 

आदर्श सहारा टाइम्स

करछना । भुंडा चौकी क्षेत्र के हनुमानपुर-भगनपुर मार्ग पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डंपर से तेज रफ्तार बाइक के टकराने से 16 वर्षीय समर पुत्र राम मोहन साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी कृष्णा और रुद्रांश उर्फ रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार एक अन्य किशोर बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार समर बारा थाना क्षेत्र के भवंधर गांव का निवासी था और करछना के लोहनपुर इसौटा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से भड़ेवरा बाजार गया था। लौटते समय हनुमानपुर मोरी के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि समर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने समर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी प्रवीण गौतम के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया । फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *