प्रभाष पाटन, सोमनाथ गुजरात यात्रा हेतु 11 सदस्यीय यात्रियों के दल को तिलक और अंगवस्र प्रदान कर प्रयागराज से रवाना किया गया

 

प्रभाष पाटन, सोमनाथ गुजरात यात्रा हेतु 11 सदस्यीय यात्रियों के दल को तिलक और अंगवस्र प्रदान कर प्रयागराज से रवाना किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । प्रभाष पाटन, सोमनाथ गुजरात यात्रा हेतु 11 सदस्यीय यात्रियों के दल को तिलक और अंगवस्र प्रदान कर प्रयागराज से रवाना किया गया। यात्रियों का नेतृत्व  जगदीश प्रसाद उद्यान अधीक्षक चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क प्रयागराज किया जा रहा है अन्य यात्रियों में क्रमशः अलका सेठ, लक्ष्मीदेवी, कैप्टन उमेशचन्द्र द्विवेदी, विपिन कुमार कुशवाहा, सियाराम यादव, रमन कुमार, रंजीत सिंह, लोक कलाकार वेदानंद विश्वकर्मा, शेखर मौर्य तथा माता श्रृंगी मंदिर श्रृंगवेरपुरधाम यात्रियों में सम्मिलित हैं।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में रविवार को प्रातः 07 बजे विकास भवन परिसर से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा को संस्कृति विभाग के अधिकारी  गुलाम सरवर नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक  नीरज मिश्रा जी एवं चीफ वार्डेन  अनिल कुमार गुप्ता (अन्नू भैया)ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। दोपहर से आध्यात्मिक आयोजन जनपद के विभिन्न तहसीलों तथा शहर के मंदिरों में सकुशल संपन्न कराया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों क्रमशः तक्षक तीर्थ ,दरियाबाद- मनोकामना पूर्ति प्राचीन मंदिर बहादुरगंज, दशाश्वमेधेशवर तथा नागवासुकी मंदिर दारागंज, कोटेश्वर महादेव शिवकुटी,गंगोली शिवाला झूँसी, पड़िला महादेव तथा महर्षि दुर्वासा आश्रम ककरा दुबावल, मनकामेशवर तथा सोमेश्वर महादेव मंदिर में भजन, मंत्रोच्चार जाप व आरती का भव्य आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनमानस के अतिरिक्त विशेष सहयोग बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार के आदेश पर भारत स्काउट गाइड के कैप्टन फिरोज़ आलम के नेतृत्व में समस्त मंदिरों में स्काउट की टीमों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर कार्यक्रम को निर्बाध रूप से सकुशल सम्पन्न करवाया । राकेश कुमार वर्मा, प्रा० सहा० (इतिहास), हरिश्चन्द्र दुबे, प्रा० सहा० (संस्कृत), विकास यादव, वरिष्ठ सहायक, रोशन लाल, वरिष्ठ सहायक,अजय कुमार मौर्य, कनिष्ठ सहायक, श्री शुभम कुमार (आ०सो०) सहित जिला स्काउट मास्टर  फिरोज आलम खान एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल एवं सकुशल सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपरोक्त सभी मंदिरों पर स्थानीय जनमानस की उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *