राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 230121 वादो का रिकार्ड निस्तारण

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 09.05.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनर्स्थापन प्राधिकरण श्री कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी, पीठासीन अधिकारी कमर्शियल कोर्ट प्रयागराज श्री सुदामा प्रसाद व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 230121 वादो का निस्तारण किया गया।

माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा आर्बिट्रेशन वाद का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के कुल 1817 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 80 वादो का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज के निर्देशन में 09 जोड़ो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर एक साथ रहने के लिए समझौता किया गया और एक दूसरे को माला पहना कर मिठाई खिलाई गई।

पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण श्री कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी उत्तरी श्री पर्वेंद्र कुमार शर्मा द्वारा 173 वादो का निस्तारण किया गया । पीठासीन अधिकारी कमर्शियल कोर्ट श्री सुदामा प्रसाद द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। श्री अभय प्रताप सिंह प्रथम ,अपर जनपद न्यायाधीश, ई0 सी0 एक्ट के द्वारा विधुत के 499 मामलो का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती त्रिशा मिश्रा के द्वारा 6207 वाद, श्री विनय कुमार जायसवाल रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 1252 वाद निस्तारित किया गया। राजस्व न्यायालयो के द्वारा कुल 112404 वादो का निस्तारण किया गया। सुश्री श्रुति सिंह पीठासीन अधिकारी वर्चुअल कोर्ट द्वारा 8595 चालानी वाद निस्तारित किए गए।बैंक के प्री-लिटिगेशन के 1228 मामले निस्तारित किये गये। श्री अभय प्रताप सिंह प्रथम नोडल अधिकारी/एडीजे, लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागो से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

यह जानकारी प्रदीप्ति सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *