राहुल फिलिंग स्टेशन का नीरज त्रिपाठी ने फीता काटकर कियाउद्घाटन
महेशपुर में इंडियन ऑयल का नया पेट्रोल पंप शुरू, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी सुविधा
सहारा संदेश टाइम्स
कोरांव (प्रयागराज)। कोरांव विधानसभा और मिर्जापुर जनपद की सीमा पर स्थित ग्राम महेशपुर में शुक्रवार, 6 नवंबर को नवनिर्मित राहुल फिलिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इलाहाबाद नीरज त्रिपाठी ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर राहुल मिश्रा ने मुख्य अतिथि नीरज त्रिपाठी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नीरज त्रिपाठी ने कहा कि इंडियन ऑयल का यह पेट्रोल पंप शुरू होने से कोरांव और मिर्जापुर सीमा से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को पेट्रोल-डीजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस नई शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने राहुल मिश्रा को उनके उज्ज्वल व्यावसायिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री रामकृष्ण त्रिपाठी, संचालक अधिवक्ता शशि द्विवेदी, ताराशंकर पांडेय, बबलू शुक्ला, अमर बहादुर सिंह, रवि द्विवेदी, प्रेम पटेल, सुरेश द्विवेदी, विजय शंकर मिश्र, प्रदीप पांडेय, सुभाष तिवारी, शुभम तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
