बारिश में कच्चा मकान गिरने से 78 वर्षीय वृद्ध की दबकर मौत, मचा कोहराम 

बारिश में कच्चा मकान गिरने से 78 वर्षीय वृद्ध की दबकर मौत, मचा कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र स्थित बड़ोखर में शुक्रवार की देर रात क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान ग्राम जवा बांध, बड़ोखर निवासी करीब 78 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र जवाहिर की कच्चे मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि बारिश के कारण कन्हैयालाल का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे के नीचे वह दब गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में परिवार के किसी अन्य सदस्य को चोट नहीं आई और अन्य सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *