मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह 14 सितंबर को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह 14 सितंबर को

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन आगामी 14 सितंबर 2026, सोमवार को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:10 बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा।
आयोजन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आमंत्रण पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के निमंत्रण को स्वीकार किया है। समारोह में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर हाईकोर्ट परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। समारोह के आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय, अध्यक्ष तथा अधिवक्ता अखिलेश कुमार शर्मा, मानद सचिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *