मुक्त विश्वविद्यालय में स्क्रुटनी के लिए आवेदन 27 अक्टूबर तक

मुक्त विश्वविद्यालय में स्क्रुटनी के लिए आवेदन 27 अक्टूबर तक

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने जून-2026 परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जून-2026 सत्र की परीक्षा में सम्मिलित समस्त परीक्षार्थी जो अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा (Scrutiny) कराना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने संवीक्षा हेतु आवेदन की प्रक्रिया पुनः 17 अक्टूबर 2026 से शुरू करने का निर्णय लिया है। इच्छुक छात्र 27 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित शुल्क जमा करते हुए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संवीक्षा शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *