प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत द्वारा प्रयागराज में भव्य डांडिया समारोह का आयोजन

प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत द्वारा प्रयागराज में भव्य डांडिया समारोह का आयोजन

मां दुर्गा की आराधना के साथ डांडिया महोत्सव का हुआ शुभारंभ, संगठन के पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता पर दी बधाई

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत के प्रदेश प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ संदीप साहू के नेतृत्व में 15 अक्टूबर 2026 को लीडर रोड स्थित श्री गुलाब मेंशन होटल में भव्य डांडिया समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत के चेयरमैन डॉ. अरविंद सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे। उनके साथ संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डीके सिंह, डॉ. विपिन सिंह, मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह बिसेन, गंगापार मीडिया प्रभारी रोहित प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ संदीप साहू के अनुरोध पर डॉ. अरविंद सिंह एडवोकेट, कैप्टन डीके सिंह एवं डॉ. विपिन सिंह द्वारा मां दुर्गा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद पारंपरिक डांडिया समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत के चेयरमैन डॉ. अरविंद सिंह एडवोकेट ने अपने बधाई संदेश में राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डीके सिंह, प्रदेश प्रभारी संदीप साहू एवं उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिन पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, सभी ने अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। सभी के सामूहिक प्रयासों से डांडिया समारोह अच्छी तरह संपन्न हुआ।
उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और मीडिया टीम के सदस्यों की सराहना करते हुए उनके सहयोग एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *