सेवा सुशासन ग़रीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने के अभियान की यमुनापार जिले की कार्यशाला सम्पन्न

सेवा सुशासन ग़रीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने के अभियान की यमुनापार जिले की कार्यशाला सम्पन्न

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश की सम्पन्नता और कार्यकर्ताओं के शक्ति से अब कुछ भी असंभव नहीं है। जैसे अहिल्याबाई होल्कर ने शासन चलाया वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र धर्म संस्कृति सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जो कार्य कर रहे उसे आप सभी कार्यकर्ताओं मंडल शक्ति केन्द्र के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है उक्त बातें यमुनापार जिला कार्यशाला के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व अभियान के काशी क्षेत्र संयोजक संत वक्स सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन ग़रीब कल्याण के 11 साल के उपलब्धियों पर शुक्रवार को जिला कार्यालय प्रयागराज में यमुनापार जिला के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही और आगे बताया कि अब किसी की हिम्मत नहीं है देश को टच कर दे अभी पाकिस्तानी आतंकवादियों और वहां के सेनाओं ने दुस्साहस किया तो आपरेशन सिन्दूर से आतंकवादी और पाकिस्तान का क्या अंजाम हुआ आप सब ने देखा। प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास विरासत के साथ राष्ट्रवाद और स्वाभिमान को जगानें का कार्य करते है। वहीं मुख्य अतिथि ने प्रत्येक शक्ति केंद्र पर चौपाल आदि के माध्यम से केन्द्र सरकार के 11 वर्षों मुफ्त राशन,आवास, शौचालय, सड़कें,आयूषमान कार्ड, किसान सम्मान निधि, घर-घर गैस,वृध्दा पेंशन, राममंदिर, धारा 370, आदि को बताया और कहा यह सब भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने करते हुए स्वागत सम्बोधन के माध्यम से कहां हमारे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के विकास को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत मीडिया संवाद, डिजिटल प्रतियोगिता, जिला स्तरीय प्रेस-वार्ता,योग दिवस, प्रोफेशनल मीट, प्रदर्शनी, विकसित भारत संकल्प, मोहल्ला/पंचायत चौपाल व 70 वर्ष के उपर के सभी लोगों का आयुष्मान भारत में पंजीकरण आदि के साथ देश प्रदेश के पदाधिकारी, केन्द्र व राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों का प्रवासीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पीपीटी के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर आईटी के जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा व सह संयोजक राकेश विश्वकर्मा ने 11 वर्षों के प्रमुख उपलब्धियों को दिखाया। संचालन जिला महामंत्री व अभियान के जिला संयोजक पुष्पराज सिंह पटेल ने किया। कार्यशाला में सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *