अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम से संबंधित गोष्ठी का किया गया आयोजन
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर हिन्दुस्तान ग्लास वर्क्स-बमरौली एवं शिरडी साईं इलेक्ट्रिकल्स-नैनी में बाल श्रम से संबंधित गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाये जाने के संबंध में बाल श्रम के विरूद्ध State Action Month चलाये जाने पर चर्चा की गयी तथा उपस्थित सेवायोजकों, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रमिकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम, 2016 सहित श्रम कल्याण परिषद् की योजनाओं, बाल श्रमिक विद्या योजना के बारे में जागरूक किया गया। डॉ० संजय कुमार लाल, सहायक श्रमायुक्त, प्रयागराज द्वारा बाल श्रम के विरूद्ध सहयोग करने हेतु शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व मनोज कुमार, निमेष कुमार पाण्डेय, सचिन द्विवेदी, शिवचरन, श्रीमती अमिता शुक्ला, श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण के अतिरिक्त नियोक्ता संगठन के प्रतिनिधि-श्रमिक संगठन, गैर सरकारी संगठन, शैक्षणिक संगठन एवं मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
