युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में खेलों की अहम भूमिका, – केशव प्रसाद मौर्य

 

युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में खेलों की अहम भूमिका,
– केशव प्रसाद मौर्य

खेलो प्रयागराज महापौर कप–2025’ में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, खेलों से सशक्त हो रहा युवा भविष्य

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने गवर्नमेंट प्रेस मैदान, प्रयागराज में आयोजित ‘खेलो प्रयागराज महापौर कप–2025’ में खिलाड़ियों से संवाद कर उनके उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कह कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक सोच जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। खेल युवाओं को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक, उद्देश्यपूर्ण और ऊर्जावान जीवन की दिशा में अग्रसर करते हैं।युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में खेलों की अहम भूमिका है।

महापौर कप–2025 के अंतर्गत एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय एवं क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को अपनी योग्यता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है।
कहा कि मा0 प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देशभर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट तथा विभिन्न खेल प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
महापौर  गणेश केसरवानी जी की सार्थक पहल पर नगर निगम प्रयागराज द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इससे न केवल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त हो रहा है, बल्कि भविष्य में उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के अवसर भी मिलेंगे।
कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। सभी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
उप मुख्यमंत्री ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच के माध्यम से युवाओं के भविष्य को भी सुदृढ़ करते हैं।
मा0 प्रधानमंत्री  के कुशल मार्गदर्शन में देशभर में उत्कृष्ट खेल गतिविधियों का निरंतर विस्तार हो रहा है। मा. महापौर श्री गणेश केसरवानी जी की सार्थक पहल पर नगर निगम प्रयागराज युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें सकारात्मक एवं प्रेरक मंच प्रदान कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपनी योग्यता प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *