जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

बैठक में रोजगार सृजन एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा दिए जाने हेतु संचालित एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेटिव स्कीम-प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के बारे में व्यापारी बंधुओं को दी गयी जानकारी

व्यापार बंधुओं से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ ससमय कार्यवाही कराये जाने के दिए निर्देश

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रयागराज जनपद के व्यापार मंडलो के प्रतिनिधि एवं व्यापारीगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा बैठक में आए प्रकरणों पर सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम श्रम विभाग व ईपीएफओ के अधिकारियों द्वारा रोजगार सृजन एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा दिए जाने हेतु संचालित की गयी एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेटिव स्कीम-प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के बारे में व्यापारी बंधुओं को प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गयी।

बैठक में व्यापारियों को पूर्व में आयोजित व्यापारी बन्धु की बैठक में उनके द्वारा उठाये गये समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की स्थिति से अवगत कराया गया। जिन मामलों में व्यापारी बन्धु कार्यवाही से पूर्णतः सन्तुष्ट थे, उन मामलों को उनकी सहमति से निक्षेपित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने उनकी अध्यक्षता में प्रत्येक माह होने वाली व्यापारी बंधुओं की बैठक के पूर्व सभी सम्बंधित विभागों को व्यापार बंधुओं के साथ अपनी-अपनी बैठक सम्पादित कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने जानसेनगंज चौराहे पर रेखी ब्रदर्स की बिल्डिंग टूटने के साथ समाप्त हुए टॉयलेट को उचित स्थान ढूंढकर पुनः बनाये जाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया है। उन्होंने रीवा रोड पर स्थित जारी बाजार में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था कराये जाने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी को स्थायी सफाई कर्मी नियुक्त करने के निर्देश दिए है। बैठक में शाहगंज थाने से लेकर सस्ता बाजार मार्केट तक नशेड़ियों के द्वारा लोगो को परेशान किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने आबकारी, नगर निगम, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं एडीएम सिटी व सिटी मजिस्टेªट की संयुक्त टीम बनाकर प्रवर्तन की कार्यवाही कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने व्यापार बंधुओं के द्वारा बैठक में उठाये गये पुलिस विभाग से सम्बंधित प्रकरणों में यथोचित कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त महोदय को पत्र प्रेषित करने के लिए कहा है। बैठक में श्री राजीव सिंह निवासी फाफामऊ की भूमिधरी जमीन पर ग्राम डीहा के कुछ अराजक तत्वों द्वारा उक्त भूमि में देवस्थान कायम करने की नियत से पीपल के पेड़ की जड़ रखे जाने के प्रकरण में नगर निगम, उपजिलाधिकारी और एसीपी की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में नवाबगंज के दहियावा रोड बाजार में सड़क किनारे पानी की जमाव की समस्या पर जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सोरांव के ठाकुर द्वारा मंदिर से लेकर संकल्प इण्टर नेशनल स्कूल तक स्वीकृत सड़क के निर्माण हेतु पीडब्लूडी को प्राथमिकता पर सड़क को बनाये जाने हेतु कहा है। बैठक में होली पर्व के दृष्टिगत लोकनाथ चौराहे पर विद्युत के तारों को व्यवस्थित किए जाने तथा वहां पर स्थायी रूप से तारों को अण्डरग्राउंड कर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था किए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता विद्युत को उक्त स्थल का निरीक्षण करने के लिए कहा है। इसी प्रकार बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा उठाये गये विभिन्न प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बैठक में नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज सहित अन्य विभागों को बैठक में उठाये गये समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं सम्यक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को जिला व्यापार बंधु की बैठक में उठाये गये प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ससमय कार्यवाही कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला व्यापार बंधु समिति के सदस्य/पदाधिकारीगणों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *