जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमन्त्री विकसित भारत रोजगार योजना के सम्बन्ध में वर्कशाप का किया गया आयोजन
जिलाधिकारी ने जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु कैम्पों का आयोजन कराये जाने के दिए निर्देश
योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित प्रतिष्ठानों को पंजीयन करवाने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमन्त्री विकसित भारत रोजगार योजना के सम्बन्ध में वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, प्रयागराज द्वारा योजना के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता, विनिर्माण एवं उद्योगों को बढावा देने के साथ कर्मचारियांे के सामाजिक सुरक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से उक्त योजना का शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 01-8-2025 से प्रारम्भ किया गया है, जो कि दिनांक 31-7-2027 तक प्रभावी रहेगी।
उक्त योजना के अन्तर्गत प्रथम बार रोजगार पानेे वाले कर्मचारी को 6 माह की निरन्तर सेवा पूर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि रूपया 15000 मिलेगी एवं भविष्य निधि संगठन द्वारा विकसित की जाने वाली वित्तीय साक्षरता पाठयक्रम को पूर्ण करने के उपरान्त दूसरी किस्त का भुगतान किया गया। दूसरी ओर अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले प्रतिष्ठानों को नियमानुसार 02 वर्ष तक की अवधि के लिए प्रोत्साहन राशि दी जायेगी तथा विनिर्माण क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का यह प्रोत्साहन राशि 04 वर्ष की अवधि तक दी जायेगी। इस योजना का लाभ पुराने एवं पुर्ननियोजित दोनो प्रकार के श्रमिक प्राप्त कर सकते हैं। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, प्रयागराज क्षेत्र द्वारा इस योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी शासकीय विभागों, उद्योगों एवं व्यापारिक संगठनों से सहायोग की अपेक्षा करते हुए इस योजना का व्यापक प्रचार ,प्रसार एवं योजना से आच्छादित होने वाले प्रतिष्ठानों एवं डाटा को शेयर करने का अनुरोध किया गया।
जिलाधिकारी ने योजना कों अत्यन्त लाभदायक योजना बताते हुए सभी शासकीय विभागों को इस योजना का प्रचार-प्रसार करने हेतु एवं योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित प्रतिष्ठानों को इस योजना में अपना पंजीयन करवाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश प्रदान किये गयें हैं। जिलाधिकारी ने भविष्य निधि संगठन एवं श्रम विभाग को इस योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर कैम्पों का आयोजन करने के निर्देश दिये गये हैं।
इस वर्कशाप में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, प्रयागराज, उप श्रम आयुक्त, प्रयागराज क्षेत्र जिला विकास अधिकारी, प्रयागराज, सहायक आयुक्त उद्योग, प्रयागराज, अधिशासी अभियन्ता, विघुत विभाग, प्रयागराज, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज, समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रयागराज, नेशनल चौम्बर आफ कामर्स एवं लघु उद्योग भारती, प्रयागराज के प्रतिनिधि, इफ्कों, प्रयागराज के प्रतिनिधि एवं गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
