मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

पशु चिकित्सा अधिकारी गौशालाओं का निरीक्षण कर कमियों का निस्तारण करायें

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन के जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी गौ संरक्षण के प्रति काफी संवेदनशील है अतएव सभी अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होंगी, अगर किसी के द्वारा भी इस संबंध में लापरवाही बरती गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने गौशालाओं में संरक्षित गौवंशो की जियो टैगिंग कराए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गौशालाओ में पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, चोकर साइनेज आदि की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हरे चारे की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है तो उसकी जगह पर साइलेज दिया जाए। कहा कि सभी गौ आश्रय स्थलों पर पशु आहार, जियो टैगिंग, मूवमेंट रजिस्टर, पशु टीकाकरण आदि का रजिस्टर बनाकर रखा जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी गौशालाओं का निरीक्षण करंे, जो कमियां हो उसका निस्तारण कराएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गौशालाओं में वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधे, जिनकी जियो टैगिंग नहीं हुई है उनकी समय से टैगिंग करा ली जाए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *