जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सम्बंध में स्वीप की बैठक सम्पन्न
कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूटने न पाये-जिला निर्वाचन अधिकारी
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरूवार को संगम सभागार में क्षेत्रीय अधिकारी उच्च शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक/ई0एल0सी0 को-आर्डिनेटर एवं जनपद के महाविद्यालयों व डिग्री कालेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करते हुए अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विषेश संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रा जो 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके अथवा 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में जिनका नाम पंजीकृत नहीं है, का शत प्रतिशत पंजीकरण स्वीप के अन्तर्गत स्कूल तथा कॉलेजों में गठित मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से जनपद स्तर पर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिता यथा निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आदि के माध्यम से कराये जाने के दृश्टिगत विभिन्न बिन्दुओं पर आयोग के निर्देशों के अनुरूप जनपद में की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि युवा मतदाताओं विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के लिए स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में गठित मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर अर्ह छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत पंजीकरण कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक/ई0एल0सी0 को-आर्डिनेटर को निर्देशित किया कि जिन शैक्षणिक संस्थानों में ई0एल0सी0 का गठन नहीं किया गया है, वहां ई0एल0सी0 गठित करा लिया जाय एवं जहां इ0एल0सी0 पूर्व से गठित हैं, उन्हें सक्रिय करते हुये सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मतदाता साक्षरता क्लब को फार्म-6 सही-सही भरने तथा फार्म के साथ जन्मतिथि तथा निवास सम्बन्धी प्रमाण में लगने वाले अभिलेखों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रोत्साहित, जहाँ कक्षा 11 तथा उससे ऊपर की कक्षाएं संचालित हों, उन शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप के माध्यम से मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए फार्म-6 भरने की जानकारी दिए जाने के लिए कहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त के अतिरिक्त यदि किन्ही कारणवश किसी छूटे हुये अर्ह युवा मतदाता अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य का पंजीकरण ऑनलाइन नहीं कराया जा सका है तो उसे दिनांक 21.11.2026, 22.11.2026 व 28.11.2026, 29.11.2026 को विषेश अभियान तिथियांे की जानकारी उपलब्ध कराते हुये उक्त आयोजित विशेष अभियान में अपने बूथ पर जाकर ऑफलाइन फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराये जाने के बारे में अवगत कराया जाय। आयोग के निर्देशानुसार भावी तथा युवा मतदाताओं के लिए स्कूल तथा कॉलेजों में गठित मतदाता साक्षरता क्लब से 20 नवम्बर, 2026 तक निबन्ध तथा क्विज प्रतियोगितायें शिक्षण संस्थाओं, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा जनपद स्तर पर करा लिये जाये। उक्त के सम्बन्ध में आयोग के उल्लिखित निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा उपरोक्त त्रिस्तरीय आयोजित प्रतियोगिता से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स तथा वीडियो इत्यादि का सोशल मीडिया हैण्डल्स पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुये अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण कराने की कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के साथ ही कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रहे इस बात विषेश ध्यान रखा जाय आदि निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
