MSP कोचिंग ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

MSP कोचिंग ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

प्रखंड-जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज में एमएसपी कोचिंग क्लासेज द्वारा आयोजित प्रखंड-जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 1 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसके पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।

सीनियर वर्ग में वर्तिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शुभम विश्वकर्मा द्वितीय और विशाल यादव तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में प्रशांत यादव ने पहला स्थान हासिल किया, अवी मिश्रा दूसरे और वर्तिका यादव तीसरे स्थान पर रहीं। सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद उज्जवल रमण सिंह, बाबा तिवारी और नायब तहसीलदार मेजा उपस्थित रहे। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “बच्चे देश के भविष्य हैं।”

विजेताओं को समाज सेवी पंकज मोदनवाल, अंकित साहू और मनीष गुप्ता द्वारा रेंजर साइकिलें प्रदान की गईं। वीरेंद्र कुमार यादव ने मिक्सर मशीन, प्रेमचंद कुशवाहा ने सीलिंग फैन और विकास सर के दादा जी ने इंडक्शन हीटर भेंट किए। और इसी एमएसपी कोचिंग क्लासेज की छात्रा रिशु बिंद ने हाई स्कूल 2025 की परीक्षा में 85% अंक हासिल किए थे। उसको भी विकास सर द्वारा रेंजर साइकिल देकर सम्मानित किया गया।

एमएसपी कोचिंग क्लासेज के डायरेक्टर विकास सर और रजवंती देवी बालिका इंटर कॉलेज, मेजा खास के प्रबंधक अमित यादव की ओर से सभी आयोजनकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। आयोजक समिति में विकास सर, शिवसागर सर, सुशील सर और रामदास सर शामिल थे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक प्रशांत प्रियदर्शी, पवन राजा ठाकुर, सैलानी सिंह दादा और रवि अकेला ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कोचिंग के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सफल बनाया। सहयोगी के रूप में आदित्य यादव, डीएस स्टूडियो, डॉ. अतीश, शुभम शर्मा और आयु हॉस्पिटल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *