मेजा तहसील क्षेत्र में सामूहिक विवाह योजना में कुल 83 गरीब कन्याओं के हाथ पीले हुए
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र में सामूहिक विवाह योजना में कुल 83 गरीब कन्याओं के हाथ पीले हुए प्रदेश सरकार का सामूहिक विवाह आयोजन रविवार को विकास खण्ड मेजा के मेजा खास स्थित मां लक्ष्मी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन में तहसील क्षेत्र की कुल 82 गरीब कन्याओं के हाथ पीले हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कोरांव विधायक राजमणि कोल ने कहा कि प्रदेश की हर गरीब बेटी के शादी का जिम्मा प्रदेश सरकार उठा रही है। इस आयोजन में कुल 83 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेजा
खास स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न विकास खंडों से पहुंचे 83 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इनमें मेजा के तीन अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह भी कराया गया।
दोपहर लगभग 12 बजे दूल्हों की बारात गेस्ट हाउस पहुंची, जहां विकास खंड मेजा के ब्लॉक कर्मियों व अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। विधायक राजमणि कोल व प्रमुख प्रतिनिधि मेजा व उरूवा बारात के सम्मान में पंडाल में डटे रहे। नाश्ता-पानी कराने
के बाद दूल्हों को मंडप में बैठाया गया। इसके बाद दुल्हनें अपने परिजनों के साथ पहुंचीं। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच एक साथ 80 जोड़ों को अग्नि के सात फेरे दिलवाए, जबकि अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। समारोह में मौजूद कोरांव विधायक राजमणि कोल तथा ब्लॉक प्रमुख गायत्री मिश्रा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उन्हें विदा किया। विदाई के समय बेटियों के माता-पिता की आंखें नम हो गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार ने गरीब कन्याओं के विवाह के लिए सहायता राशि बढ़ा दी है, जिससे अब किसी भी गरीब की बेटी की शादी धनाभाव में नहीं रुकेगी। एडीओ समाज कल्याण सुशांत पांडेय ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी बेटी के बैंक खाते में 60 हजार रुपये नकद, 25 हजार रुपये का घरेलू सामान तथा 15 हजार रुपये विवाह संबंधी अन्य खर्च के लिए प्रदान किए गए।
समारोह में मांडा से 26, मेजा से 49, उरुवा से 7 और सोरांव से 1 जोड़ा विवाह बंधन में बंधा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मेजा अमित कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मांडा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ,भोला गौतम सहित मेजा क्षेत्र के कई प्रधान व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
